चाईबासा में एसपी के नेतृत्व में मंडल कारावास का किया गया औचक निरीक्षण

1 min read

Chakradharpur: पश्चिम सिंहभूम जिला उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को चाईबासा मंडल कारावास का औचक निरीक्षण किया गया. इस निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर की मौजूदगी व अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन(भा.प्र.से), पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय) सुधीर कुमार, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ.ए.एन. डे, सदर चाईबासा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, गोपनीय उपसमाहर्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सहित स्थानीय थाना प्रभारी, पुलिस जवान के द्वारा अलग-अलग टीम में विभक्त होकर जेल परिसर के अंदर विभिन्न कैदी वार्ड का अवलोकन कर कैदियों को परोसा जाने वाले भोजन, भंडार कक्ष, संधारण रजिस्टर सहित दवाइयां की उपलब्धता एवं भीतर इलाज की व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया गया.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours