अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता: झारखंड राज्य कुश्ती टीम में 19 बालक और 6 बालिकाओं को मिली जगह

1 min read

Ranchi: U-17  सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 5-7 जुलाई तक उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) में होना है. इस प्रतियोगिता के लिए झारखंड कुश्ती टीम फाइनल कर ली गयी है. प्रतियोगिता के लिए झारखंड से 33 सदस्यीय टीम तैयार की गयी है जिसमें 19 बालक, 6  बालिका एवं 7 प्रशिक्षक तथा 1 मैनेजर शामिल हैं. मंगलवार को झारखंड के टीम की रवानगी से पूर्व झारखण्ड खेल विभाग के सहयोग से ट्रैकसूट, टी-शर्ट आदि भी उपलब्ध कराए गए. झारखंड के पहलवानों को राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर (भा.प्र.से), अभिभावक के रवि कुमार (भा.प्र.से), मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, राजीव रंजन भीम, खेल विभाग झारखंड के पदाधिकारियों, सभी जिला कुश्ती अध्यक्ष, सचिव एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं.

खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की सूची

बालक- Greco-Roman

1-रंजीत कुमार-45kg

2- बिकास कच्छप-48kg

3-आदित्य कुमार गौरव-51kg

4-आकाश कुमार महतो-55kg

5-अरविंद उरांव-60kg

6- बीरेन्द्र प्रधान- 65kg

7- मुन्ना यादव-71kg

8- आयुष सिंह-80kg

9- अंसित कुमार-92kg

प्रशिक्षक- बबलू कुमार, दिलीप साहू

बालक फ्री-स्टाइल

1- अमन यादव -45kg

2- अंकुश कुमार यादव -48kg

3- अमनदीप इन्द्रवार -51kg

4- रुद्र यादव-55kg

5- रोशन कुमार-60kg

6- सोनू कुमार- 65kg

7- दयानंद ग्रुप-71kg

8- अनुपम कुमार भारती-80kg

9- प्रहलाद कुमार साहू-92kg

10- पीयूष कुमार शाह-110kg

प्रशिक्षक- मृत्युंजय नाथ चौधरी, प्रकाश सिंह बादल

बालिका फ्री-स्टाइल

1-खुशबू तिर्की-40kg

2- प्राची कुजूर-43kg

3-रिचा कुजूर-46kg

4-स्नेहा कुमारी-49kg

5-पूनम उरांव-53kg

6-सिमरन विल्सन-57kg

प्रशिक्षक- मधु तिर्की, निलेश कुमार साहू, राखी तिर्की

टीम मैनेजर-अनिल यादव.

इसे भी पढ़ें- 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours