इंडियन ग्रांड प्रिक्स -3 एथलेटिक्स में झारखंड की संघमित्रा ने 3000 मीटर में जीता रजत पदक

Ranchi: भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवम कर्नाटक एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 12 जून को बेंगलुरू (कर्नाटक) शहर के कांतिर्वा आउट डोर एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित इंडियन ग्रांड प्रिक्स -3 में झारखंड की संघमित्रा महथा ने 3000 मीटर में रजत पदक जीता है। उसने इसके लिए 9:55.60 सेकेंड का समय लेते हुए यह पदक जीता। वहीं इस स्पर्धा का स्वर्ण मध्यप्रदेश की आकांक्षा एवम कांस्य पदक महाराष्ट्र की प्राची देवकर ने जीता.

इस उपलब्धि पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी.डी.सिंह, सचिव एस.के.पांडेय, आलोक मिश्रा,आशीष झा, सुखैर भगत, फादर रामू,राकेश सिंह, बरूण कुमार, किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी, रविंद्र मुर्मू, बंधन टोप्पो, प्रभाकर वर्मा,कोच कोच बिनोद सिंह, योगेश यादव, आशू भटिया, अरविंद कुमार, प्रभात रंजन तिवारी, सिकंदर महतो, सरोज कुमार, अजीत साहू, अजय नायक, रनवीर सिंह, मुकुल टोप्पो, शशांक भूषण सिंह समेत संघ के पदाधिकारियों ने संघमित्रा को बधाई दी है.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours