गिरिडीह: भाजपा के चलो गांव की ओर कार्यशाला में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी हुए शामिल, पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष ने बनाई दूरी

1 min read

Giridih: लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ भाजपा पूरी तरह से इलेक्शन मोड में दिख रही है और इसी क्रम में भाजपा के जिला कार्यालय में शनिवार को संगठनात्मक कार्यशाला चलो गांव की ओर में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के साथ एनडीए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी भाजपा कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों से जुड़ने का टिप्स देने शामिल होने आए थे. लेकिन पूरे पांच साल बाद अचानक सांसद को देख कर स्थानीय भाजपा नेता भी हैरान रह गए और वह भी भाजपा के संगठनात्मक कार्यशाला में.

हालाकि यह अलग बात रही कि सांसद चौधरी से प्रदेश नेताओं कर्मवीर सिंह और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को छोड़ कर जिले के तमाम भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाए रखी. यहां तक कि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने गिरिडीह के पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी से बातचीत और नजदीकी बढ़ाने का भी प्रयास किया लेकिन स्थानीय सांसद चौधरी से पूरे पांच साल तक पार्टी कार्यकर्ताओं और गिरिडीह भाजपा की उपेक्षा के कारण नाराज चल रहे पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने सांसद चौधरी को कोई खास तब्जजो भी नहीं दिया और औपचारिक बात कर कन्नी काटना ही उचित समझे.

कमोबेश यही हालात भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के साथ भी रहा. महादेव दुबे पूरे कार्यशाला के दौरान सांसद चौधरी से दूरी बनाते नजर आए. लिहाजा सांसद चौधरी द्वारा भाजपा के चलो गांव की ओर कार्यशाला में शामिल होकर सिर्फ खानापूर्ति पूरा किया.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours