गिरिडीह भाजपा महिला मोर्चा ने मनायी सावित्री बाई फुले और बेरू नाचियां की जयंती

1 min read

Giridih: भाजपा महिला मोर्चा के गिरिडीह इकाई ने बुधवार को देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले और वेरुनाचिया की जयंती मनाई. महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ के नेतृत्व में मनाए गए जयंती समारोह में इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी, वरीय नेत्री शालिनी वैशखियार, संजू देवी, मीना गुप्ता, अंजना मिश्रा, पिंकी सिंह, रीना मंडल, किरण पांडे, लता वर्मा, बेबी देवी, सरिता सिन्हा के साथ भाजपा जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चन्द्र सिन्हा, अनूप सिन्हा, प्रकाश दास, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, मोती लाल समेत कई नेताओं ने मौके पर सावित्री बाई फुले और वेरु नाचिया को देश की धरोहर बताते हुए कहा की दोनो ने ही महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ी. सावित्री बाई फुले ने महिला शिक्षा में क्रांति पैदा की. और बाल विवाह का विरोध किया. जबकि दक्षिण भारत में ब्रिटिश सरकार के विरोध में शस्त्र उठाने वाली सबसे पहले वेरू नाचीय ही थी. भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा की देश की महिलाओं को इन दोनों पर गर्व है. इधर जयंती समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की कई और नेत्रिया शामिल हुई.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours