गिरिडीह में भाजपा की चलो गांव की ओर कार्यशाला में संगठन महामंत्री कर्मवीर ने कहा, मोदी सरकार के उपलब्धि पर ग्रामीणों से करें चर्चा

1 min read

Giridih: लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ भाजपा पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ चुकी है। इसी क्रम में गिरिडीह भाजपा के जिला कार्यालय में शनिवार को संगठनात्मक कार्यशाला चलो गांव की ओर में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के साथ गिरिडीह के एनडीए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी भाजपा कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों से जुड़ने का टिप्स देने शामिल होने आए थे.

इसे भी पढ़ें: 

इस दौरान कार्यशाला में जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, महापौर सुनील पासवान, प्रदीप साहू, श्याम गुप्ता, संजीत सिंह पप्पू, संजय सिंह, शालिनी वैशखियार, उषा कुमारी, रंजित मरांडी भी शामिल हुए.

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा की भाजपा का चलो गांव की कार्यक्रम बेहद खास है। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को सिर्फ इसलिए शुरू किया की गांव तक मोदी सरकार की हर योजना की जानकारी पहुंचे. इसके लिए एक एक कार्यकर्ता अभी से इसमें मिशन मोड में जुट जाए। कर्मवीर सिंह ने कहा की जरूरत इस बात को लेकर है की ग्रामीणों के बीच भाजपा और पीएम मोदी के कार्यकाल को लेकर क्या चर्चा है इसकी जानकारी जुटाए.

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा की चलो गांव की ओर कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को हर वर्ग से मिलना है हर छोटे कारोबारी से लेकर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर तक से संपर्क करना है। राज्यसभा सांसद ने जोर देते हुए कहा की पंचायत चुनाव हारने वाले लोगो से भी भाजपा केडर मिले, और उनसे उनका राय जाने. उन्होंने कहा की चलो गांव की कार्यक्रम का मक्सद भी यही है.

इधर कार्यशाला को सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी संबोधित किया. वही कार्यशाला में सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, मुकेश जालान, अशोक उपाध्याय, विनय सिंह, मोती लाल उपाध्याय समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours