गिरिडीह में मध्यदेशीय वैश्य महासभा का राज्य स्तरीय बैठक संपन्न

1 min read

Giridih: मध्यदेशीय वैश्य महासभा की प्रांतीय बैठक रविवार को गिरिडीह इकाई ने शहर के कर्बला रोड स्थित रामायणा उत्सव में आयोजित किया. बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावे गिरिडीह, देवघर, बोकारो, लातेहार, डाल्टेनगंज, राँची सहित कई जिलों के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुवात मध्यदेशीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह झामुमो के केन्द्रीय सदस्य सुरेश साह, महामंत्री उत्तम गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक गुप्ता, शंभू शरण, अमरकांत गुप्ता, मनीषा नारायण साह, पूजा गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने कुलगुरु श्री गणिनाथ गोविंद जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और ध्वजारोहन कर किया. बैठक के दौरान मुख्य रूप से मध्यदेशीय वैश्य महासभा के विस्तारीकरण और सांगठनिक मजबूती को लेकर चर्चा की गई.बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साह ने कहा कि आज मध्यदेशीय वैश्य महासभा पहले के अपेक्षा काफी मजबूत हुआ है. धीरे धीरे प्रदेश के अन्य जिलों में भी संगठन का विस्तार किया जाएगा. कहा कि महासभा के द्वारा संगठन को मजबूत करने के साथ ही समाजहित में युवतियों के सामूहिक विवाह, शैक्षणिक व्यवस्था सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होने का भी आह्वान किया. वहीं प्रदेश महामंत्री उत्तम गुप्ता ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए समाज की एकजुटता पर बल दिया. मौके पर राष्ट्रीय सदस्य अशोक गुप्ता, अमरकांत गुप्ता, आंेकार गुप्ता, प्रदेश के उपाध्यक्ष रवि विवेक गुप्ता, प्रदेश मंत्री रिंकेश कुमार, कानूनी सलाहकार प्रवीण सरण, महिला कमिटी की प्रदेश कोषाध्यक्ष रंभा देवी, प्रदेश युवा के चंदन गुप्ता के द्वारा संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार प्रकट किए गए.

इस दौरान प्रदेश कमिटी की ओर से महिला राष्ट्रीय कमिटी की उपाध्यक्ष मनीषा नारायण साह, राष्ट्रीय मंत्री पूजा गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष रंभा देवी, राष्ट्रीय सदस्य अशोक गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि विवेक गुप्ता और प्रदेश मंत्री रिंकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर समाज रत्न से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन अशोक गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन गिरिडीह के जिलाध्यक्ष सुजित गुप्ता के द्वारा किया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में मध्देशीय वैश्य सभा गिरिडीह जिला के अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, सचिव गणिनाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, रवि गुप्ता, सुमित गुप्ता, निशांत गुप्ता, रिशु गुप्ता, बंटी गुप्ता, विकास गुप्ता सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours