चाईबासा के टोंटो में सुरक्षाबलों ने किया नक्सली कैंप ध्वस्त, स्पाइक रॉड सहित कई सामान बरामद

1 min read

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला में नक्सलियों को खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का हौसला बुलंद हैं. पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया है. जहां पुलिस ने कैंप से सामान बरामद किया. जबकि गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान 7 स्पाईक होल 218 रड बरामद कर नक्सलियों का मंसूबे फेल कर दिया हैं. इस घटना के बाद से पुलिस का हौंसला बुलंद हैं. जानकारी के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ चल रहा है सर्च अभियान के दौरान गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो

गोईलकेरा थानान्तर्गत रेरडाकोचा और हुसिपी के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में बनाये हुए नक्सली कैम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. साथ ही टोन्टो थानान्तर्गत सरजामबुरू और लोवाबेड़ा ग्राम से एवं नक्सली कैम्प से निम्नलिखित दैनिक उपयोग एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है.

इसे भी पढ़ें: 

सर्च अभियान के दौरान सीआरपीएफ का एक जवान घायल

पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाया जाए सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम हाथीबुरू और लिमसाडीह के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर (Spike Hole) में एस०आई० परविंदर सिंह, सी०आर०पी०एफ० 60 BN का पैर पड़ने के कारण स्पाईक हॉल में लगे रड से जख्मी हो गये. बाद में उसे एयरलिफ्ट कर रांची वेदांता अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस ने 6 स्पाईक होल 218 रॉड किया बरामद

पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहा है अभियान के दौरान पुलिस को काफी सफलता मिली हैं. पुलिस ने गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पुलिस का नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाया गया  गढ़डा करके लोहे का रड और तीर (6 Spike Hole) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. साथ ही गोईलकेरा थानान्तर्गत रामाहातु और बोयपाईससांग गाँव के बीच पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये रास्ते में गढ़ड़ा करके लोहे का रड और तीर (07 Spike Hole में लगे कुल 218 रड) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर नम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है.

टॉप नक्सलियों  के खिलाफ चल रहा पुलिस का अभियान

प्रतिबंधित भा०क०पा० माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.इसी क्रम में दिनांक 10.10.2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा. छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगडा, हाथीबुरू, तिलायबेडा बोयपाईससाग, कटम्बा, बायहातु बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, माठातोरव, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. इस अभियान से पुलिस का हौसला काफी बुलंद हैं.

नक्सली कैंप से बरामद सामान का विवरण

1. स्पाइक हॉल-13

2. स्पाइक रॉड 218

3. काली नक्सली वर्दी-1

4. मोबाइल-3

5. मोबाइल बैटरी 3

6. मशाल-4

7. बैटरी कनेक्टर-6

8. तीर बम (आधा तैयार ) 9. सिरिंज-1

10. बैटरी

11. सोलर प्लेट-2

12. ब्लैक वायर 25 मीटर

13. काली पैट-3 14. कॉम्बैट पैंट-1

15. कॉम्बैट बेल्ट-1

16. नक्सली पिट्टू ब्लैक 4

17. लचीले तार 11 बंडल

18. नक्सली साहित्य

19. बैनर लाल-1

20. सोनी रेडियो बॉकी / ट्रांजिस्टर-1

21. नक्सली कैप 1 22. कॉर्डटेक्स-1 फीट

23. प्लास्टिक शीट-8

24. टारपोलिन 20 X 201

25. जेरिकन 10 लीटर (पीएलजीए लिखित ) – 4

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours