चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर गिरिडीह चित्रांश समाज ने निकाली शोभायात्रा

1 min read

Giridih : भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के मौके पर मंगलवार को गिरिडीह में शोभायात्रा निकाल गयी. गिरिडीह चित्रांश कायस्थ महापरिवार के द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा में कायस्थ समाज की महिलाओं, युवतियां और युवाओं समेत कायस्थ समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए. शोभायात्रा में सबसे आगे ट्रक पर सजा भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर थी. इसी ट्रक में स्थानीय गायक भगवान चित्रगुप्त पर आधारित भजन पेश करते चल रहे थे. भजन की धुन पर कायस्थ समाज के युवा पूरे उत्साह के साथ झूमते चल रहे थे. शहर के झंडा मैदान से निकली शोभायात्रा में पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता चन्द्रमोहन प्रसाद, भाजपा नेता चुन्नूकांत समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours