जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की पांच खिलाड़ी आमंत्रित

Ranchi: 08 जुलाई से 31 अगस्त तक साई सेंटर, बैंगलोर में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप लगना है. इसमें झारखंड के पांच खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है. इन पांच खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर और निशा मिंज सिमडेगा जिला की रहने वाली हैं तथा एक खिलाड़ी बिनीमा धान खूंटी जिला की रहने वाली है। राष्ट्रीय हॉकी कैंप में झारखंड के पांच खिलाड़ियों को आमंत्रित करने पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना और बधाई दी है.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours