झारखंड की वर्तमान राजनीतिक हालात पर कांग्रेस आलाकमान की नजर, प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में न्याय यात्रा की दूरी अधिक करने की मांग

Ranchi: झारखंड में जारी राजनीतिक उठा पटक पर कांग्रेस आलाकमान नजर बनाए हुए. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए दिल्ली में गुरुवार को बुलाई गई देश के सभी प्रदेश अध्यक्षो की बैठक में शामिल हो दिल्ली गए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष से राज्य में चल रहे ताजा हालात को लेकर चर्चा हुई साथ ही राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को राज्य के सभी जिलों से गुजरने की मांग की गई.
इसे भी पढ़ें: 

दिल्ली से वापस आने के बाद रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने राज्य को तीसरे स्थान पर रखा गय़ा है और जिस तरह का अन्याय राज्य में हो रहा है. यह न्याय यात्रा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक साबित होगा. यात्रा की सूचना मिलने के बाद से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और हम लोगों ने एक खाका तैयार करके आलाकमान को दिया है. जिसमें इस य़ात्रा को राज्य़ में 900 किमी करने की बात की गई हैं. ताकि राज्य के सभी जिलों से यात्रा गुजर सके.

13 जिलों से होकर गुजरेगी न्याय यात्रा

राहुल की यात्रा कोडरमा से झारखंड में प्रवेश करेगी उसके बाद हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा होते हुए ओड़िशा निकल जाएगी. इस यात्रा का ठहराव धनबाद, रांची और जमशेदपुर होगा.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours