दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2024: झारखंड की पुरुष टीम ने असम और महिला टीम ने पश्चिम बंगाल को किया परास्त

1 min read

Ranchi: 14 से 21 जुलाई तक कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित दूसरी हॉकी इंडिया ईस्ट ज़ोन जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 में झारखंड महिला एवं पुरुष ने शानदार प्रदर्शन किया है. सोमवार को खेले गये मैच में झारखंड की पुरुष टीम ने असम को 1 के मुकाबले 13 गोलों से पराजित किया. महिला टीम ने पश्चिम बंगाल को 4 -1 हरा दिया. पुरुष टीम के लिए जोलन टोपनो ने अपना जादू दिखाया और पांच गोल अकेले किए. उसके साथ फगुआ ने भी तीन गोल किए. महिला टीम में पिंकी रोशनी मुंडू ने हॉकी झारखंड को जीत दिलाने में महती भूमिका निभाई. झारखंड टीम (पुरुष, महिला) की जीत पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours