Chakradharpur: पूर्व मुख्यमंत्री सह जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के समर्थन में चक्रधरपुर विधानसभा स्तरीय एक आवश्यक तैयारी बैठक शनिवार को विधायक आवास में झामुमो जिलाध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव के अध्यक्षता मे संपन्न हुआ. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय समिति और जिला समिति के निर्देशानुसार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन की रिहाई को लेकर हर गांव-पंचायत से लेकर प्रखंड और नगर में न्याय पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया.
इसमें हेमन्त सरकार की उपलब्धियों को और उन्हें जिस प्रकार से भाजपा के इशारे पर गलत आरोप लगाकर जेल भेजा गया, उसे बताने का काम किया जायेगा साथ ही आगामी 27 फ़रवरी को केंद्रीय समिति द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला को बापू बाटिका रांची मे सामूहिक उपवास कार्यक्रम मिला है,जिसको लेकर रणनीति बनायीं गयी कि उक्त उपवास कार्यक्रम में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे.
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव ने कहा कि झारखंड के आदिवासी- मुलवासी और झारखंडी जनमानस अब भाजपा के चाल, चरित्र,कथनी और करनी को समझ चुकी है। हमारे लोकप्रिय नेता को विपक्षी पार्टी भाजपा के द्वारा एक षड्यंत्र के तहत प्रताड़ित किया जा रहा है और सोची समझी साजिस के तहत फंसाया गया है. इसी को लेकर आज पार्टी संगठन और सामाजिक संगठनों के लोग पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समर्थन और रिहाई के लिए पूजा, पाठ, प्रार्थना, दुवा अपने अपने स्तर पर किया जा रहा है.
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चक्रधरपुर प्रखंड पर्यवेक्षक सोमबारी बहंदा, चक्रधरपुर नगर पर्यवेक्षक दिनेश जेना,बंदगाव प्रखंड पर्यवेक्षक प्रेम मुंडरी, जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, बंदगाव प्रखंड कमिटी, चक्रधरपुर नगर कमिटी,चक्रधरपुर प्रखंड कमिटी सहित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।