Ranchi: समयानुसार चुनाव नहीं करने औऱ कई विवादस्पद परिस्थितियों के समाधान नहीं ढूंढ़ पाने के कारण शुक्रवार को इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया को भंग कर दिया. आई ओ ए के प्रेसिडेंट ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए एक एडहॉक कमिटी की घोषणा कर दी. झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक को इसका चेयरमैन नमित कर दिया.
ये होंगे सदस्य
डॉ पी टी उषा (प्रेसिडेंट इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन) ने बॉक्सिंग फेडरेसन ऑफ़ इंडिया को भंग करते हुए निम्नवत रूप से कमिटी की घोषणा कर दी है:
चेयरमैन -डॉ मधुकांत पाठक
वाईस चेयरमैन – राजेश भंडारी
सदस्य : डॉ डी पी भट्ट
सदस्य : शिवा थापा
सदस्य: वीरेंदर सिंह ठाकुर
यह समिति बॉक्सिंग फेडरेशन के सभी कार्यकलापों का आयोजन करेगी। समानुसार चुनाव का आयोजन कर कमिटी का गठन करेगी।