भारत जोड़ो का असल एजेंडा भारत तोड़ो है : प्रह्लाद जोशी

1 min read

New Delhi:  कांग्रेस इन दिनों देश के कई राज्यों से होकर गुजरने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है. यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई में समाप्त होगी. इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई राज्यों से होते हुए गुजरेंगे. अभी तक वह ओडिशा तक का सफर तक कर चुके हैं. राहुल गांधी ने इस यात्रा के दौरान केंद्र सरकार पर रह-रह कर निशाना साधा है.

लेकिन अब केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर पलटवार किया है. प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि कांग्रेस इस यात्रा की मदद से भारतीयों को भारत के खिलाफ एकजुट कर रही है. उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट भी किया है

इसे भी पढ़ें-

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब ओडिशा पहुंच गई है. राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के ओडिशा पहुंचने पर राज्य के लोगों से खास आह्वान भी किया. राहुल गांधी ने कहा था कि वह उनकी समस्याओं को सुनेंगे भी और उन्हें हल करने का प्रयास भी करेंगे. गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार को झारखंड से ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बीरमित्रपुर पहुंची थी.

ओडिशा कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया था. राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि वह यात्रा के दौरान सात से आठ घंटे तक लोगों की बात सुन रहे हैं और हर दिन 15 मिनट तक उन्हें संबोधित भी कर रहे हैं.

लोगों को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने यह यात्रा शुरू की है. देश को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के पहले संस्करण 2022-23 के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर के बीच लगभग 4,000 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी और यह यात्रा “नफरत व अन्याय” के खिलाफ है. यह सफल रही क्योंकि लाखों लोगों ने यात्रा में भाग लिया.

हालांकि, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के लोगों ने मुझसे कहा कि उनके राज्य से यात्रा नहीं गुजरी. उन्होंने दावा किया था कि भाजपा और आरएसएस इन राज्यों में भी नफरत फैला रही है और अन्याय कर रही है.

इसे भी पढ़ें- 

 

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours