मनेरगाकर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर जंतर मंतर में किया प्रदर्शन

Ranchi : अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली के आह्वान पर दिल्ली के जंतर मंतर में भारत के विभिन्न राज्यों से चार लाख मनरेगा कर्मियों ने स्थायीकरण, समान काम-समान वेतन ग्रेड आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. जिसमें झारखंड प्रदेश से भी हजारों की संख्या में इस कार्यक्रम में मनरेगा कर्मियों ने भाग लिया. देशभर के मनरेगा कर्मियों ने कहा विगत 17 वर्षों से हम लोग मनरेगा में कार्य कर रहे हैं लेकिन अभी तक हम लोगों को सरकार स्थायी नहीं कर पायी है. अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव चिदानंद कश्यप ने कहां इतने लंबे समय से कार्य करने के बावजूद हमें स्थायी नहीं किया जा रहा है. सरकार को चाहिए कि जल्द मनरेगा कर्मियों का स्थायीकरण करे. वहीं महेश सोरेन ने कहा लगातार मनरेगा में कई संशोधन किये जा रहे हैं, लेकिन मनरेगा कर्मियों के हितों में आज तक किसी सरकार ने संशोधन नहीं किया है. सरकार को चाहिए कि मनरेगा कर्मियों को सेवा नियमतीकरण करने के लिए उनके नियमावली में केंद्र स्तर से संशोधन कर भारत के सभी मनरेगा कर्मियों को समान काम समान वेतन ग्रेड पे और स्थायीकरण करने की कार्रवाई करनी चाहिए. इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश से नरेंद्र कुमार प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सोनाराम किस्को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजकमल महतो ग्राम रोजगार सेवक रामानंद कुमार सिंह ग्राम रोजगार सेवक एवं झारखंड प्रदेश से हजारों की संख्या में कर्मी सम्मिलित हुए.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours