मॉडर्न पेंटाथलॉन विश्व चैंपियनशिप में धनबाद की अनु को कांस्य पदक                  

Ranchi : मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन द्वारा विश्व लेजर रन प्रतियोगिता चीन के   Zhengzhou शहर में 6 जून से 10 जून 2024 तक आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता में मॉडर्न पेंटाथलन फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की भारतीय टीम के सदस्य के रूप में धनबाद (झारखंड) की अनु कुमारी भी शामिल थी. अन्नु बलियापुर (धनबाद) की रहने वाली है.

मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के महासचिव शैलेन्द्र पाठक ने बताया कि अनु के पिता सुभाष चंद्र महतो हैं. उसने मिक्स इवेंट में प्रिन्स कुमार (पटना, बिहार) के साथ कांस्य पदक जीतकर झारखंड एवं धनबाद का नाम रोशन कर दिया है. इस उपलब्धि पर झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉक्टर मधुकांत पाठक, मॉडर्न पेंटाथलन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के आलोक मिश्रा कोषाध्यक्ष, ललन पांडेय उपाध्यक्ष,पाकुड़ जिला संघ के रणवीर सिंह, धनबाद जिला संघ प्रशिक्षक शिवा कुमार महतो, जयराम कुमार, अभिषेक पांडे के साथ ही संघ के सभी पदाधिकारियों ने भी बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours