रांची में राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 का आगाज, ओडिशा और महाराष्ट्र की जीत के साथ शुरुआत

Ranchi : बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 प्रतियोगिता रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हो गई.

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक संदीप प्रधान ने उद्घाटन समारोह का शुभारंभ किया. भाग लेनेवाली सभी 8 टीमों के खिलाड़ियों के साथ बातचीत की. ये टीमें हाल ही में संपन्न 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप से क्वालिफाई करनेवाली भारतीय महिला घरेलू हॉकी की सर्वश्रेष्ठ टीमें हैं. इनमें हॉकी हरियाणा, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी झारखंड (मेजबान), हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी बंगाल, हॉकी मिजोरम, मणिपुर हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा शामिल हैं.

लीग का महत्व बताते हुए हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग भारतीय महिला घरेलू हॉकी ढांचे के लिए एक watershed moment है. यह प्रतियोगिता हमारे शीर्ष घरेलू खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने कौशल को और निखारने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा. हमें विश्वास है कि यह लीग न केवल घरेलू हॉकी के लिए अवसर बढ़ायेगा बल्कि राष्ट्रीय टीम के लिए भविष्य के सितारों की पहचान और पोषण के लिए एक स्प्रिंगबोर्ड के रूप में भी काम करेगा. उद्घाटन दिवस में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी हरियाणा को 4-1 से हराया जबकि हॉकी महाराष्ट्र ने मणिपुर हॉकी को 5-1 से आसानी से हरा दिया. शेष मैचों में हॉकी मध्य प्रदेश का सामना हॉकी बंगाल से होगा और हॉकी झारखंड का सामना हॉकी मिजोरम से होगा. उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के अधिकारी मनोज कुमार (सचिव, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग, झारखंड सरकार),  सुशांत गौरव (निदेशक खेल, खेल और युवा मामले विभाग, झारखंड सरकार) भी उपस्थित थे. हॉकी इंडिया के अधिकारी हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर हरमन क्रूस, सीनियर महिला मुख्य कोच हरेंद्र सिंह और जूनियर महिला कोच तुषार खांडेकर, हॉकी इंडिया महासचिव भोला नाथ सिंह और कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours