राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग: हॉकी झारखंड टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल संपन्न, 18 अप्रैल से विशेष प्रशिक्षण शिविर

Ranchi : हॉकी इंडिया द्वारा 30 अप्रैल से 9 मई तक राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी में राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 के प्रथम चरण के मैच आयोजित होने हैं. इसके लिए मंगलवार को हॉकी झारखंड टीम का चयन ट्रायल मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रांची में आयोजित हुआ. इस चयन ट्रायल में एकल्वय हॉकी सेंटर, बरियातू, सिमडेगा, रांची, गिरिडीह एवं साई के करीब 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस चयन ट्रायल से कुल 30 खिलाड़ी चयनित किये गये हैं जिनका 18 अप्रैल से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा. इसके बाद टीम के लिए बेहतर 21 खिलाड़ियों को चयनित किया जायेगा जो इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. चयन ट्रायल में मुख्य रूप से विजय शंकर सिंह, मनोज कोणबेगी, असरिता लकड़ा, माइकल लाल, नीतू कुमारी उपस्थित थीं.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours