राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक न्याय मिलेगा : गीता कोड़ा

1 min read

Chakradharpur : भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी प सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा की बैठक मंगलवार को हुई. कांग्रेस भवन चाईबासा में आयोजित जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कैसे सफल बनाया जाये, इस पर चर्चा हुई. भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के 13 जिलों में पहुंचेगी.

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सिंहभूम की सांसद सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उन गरीब, गांव के नौजवानों, किसानों, दबे-कुचले लोगों, व्यापारियों, जिनके साथ केंद्र सरकार के द्वारा कहीं न कहीं अन्याय हुआ हो, उन्हें यात्रा में शामिल करवाने का लक्ष्य है. राहुल गांधी की इस यात्रा से आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय मिलेगा.

बैठक को जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु, झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चंपिया, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अम्बर राय चौधरी, पूर्व जिप अध्यक्ष अनिता सुम्बरुई, जिला उपाध्यक्ष निसार अहमद, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मायाधर बेहरा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष तौहिद आलम, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, जिला महासचिव कैरा बिरुवा, जिला सचिव विश्वनाथ तामसोय, केसीसी नेता सुरज मुखी, पीसीसी डेलीगेट रघुनंदन प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश लागुरी, दिकु सावैयां, ईस्माईल सिंह दास, विजय सिंह सामाड, रामेश्वर बाहन्दा, जदोराय मुंडरी, सुखलाल हेम्ब्रम, ललित दोराईबुरु, सकारी दोंगो, नगर अध्यक्ष अजय कुमार व रमेश ठाकुर ने संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours