Himachal: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 विधायकों को निलंबित कर सदन को स्थगित किया. पहाड़ी राज्य में इस समय भारी राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है. कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के बाद ये पूरा घटनाक्रम शुरू हुआ.
हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर ने 15 विधायकों को निष्कासित करते हुए कहा कि इनका ये कृत्य असंसदीय है, जिससे इस सदन व विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंची और सदन को इन हालात में चलाना संभव नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं प्रस्ताव करता हूं कि निम्न सदस्यों को विधानसभा सदन से निष्कासित किया जाए, ताकि इस सदन की कार्यवाही को निष्पक्ष रूप से संचालन किया जा सके.
ये विधायक हुए निष्कासित
- जयराम ठाकुर
- विपिन सिंह
- परमार रणधीर शर्मा
- लोकेंद्र कुमार
- विनोद कुमार
- हंस राज
- जनक राज
- बलवीर वर्मा
- त्रिलोक जमवाल
- सुरेंद्र शोरी
- दीप राज
- पूर्ण चंद
- इंद्र सिंह गांधी
- दलीप ठाकुर
- रणवीर सिंह
इसे भी पढ़ें-
+ There are no comments
Add yours