Ranchi: खेल गाँव, रांची में आयोजित 7वीं झारखंड राज्य रग्बी चैम्पियनशिप के सीनियर एवं जूनियर दोनों वर्गों में खूंटी विजेता बना। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में महिला वर्ग के उपविजेता का खिताब पश्चिम सिंहभूम तथा पुरुष वर्ग के उप विजेता का खिताब बोकारो को मिला। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के कुल 26 टीमें ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन 12 अप्रैल को विश्व रिकॉर्ड धारक पर्वतारोही सत्यारुप सिद्धांत एवं विशिष्ट अतिथि झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु जालान, राजू गुप्ता, सुनील गुप्ता के द्वारा किया गया था। इस अवसर पर राज्य एवं जिला संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
*प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा*
*सीनियर पुरूष वर्ग*
प्रथम स्थान- खूंटी
द्वितीय स्थान- बोकारो
तृतीय स्थान – पूर्वी सिंहभूम
*सीनियर महिला वर्ग**
प्रथम स्थान- खूंटी
द्वितीय स्थान- पश्चिम सिंहभूम
तृतीय स्थान – पूर्वी सिंहभूम
*जूनियर बालक वर्ग*
प्रथम स्थान- खूंटी
द्वितीय स्थान- पश्चिम सिंहभूम
तृतीय स्थान – गुमला
*जूनियर बालिका वर्ग*
प्रथम स्थान- खूंटी
द्वितीय स्थान- सरायकेला
तृतीय स्थान – सिमडेगा