13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023: चंडीगढ़ को झारखंड ने 2-0 से किया परास्त

Ranchi: 17 नवंबर से चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को अपने दूसरे मैच में हॉकी चंडीगढ़ को 2- 0 से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इससे पूर्व अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी आंध्रप्रदेश को 10=03से पराजित किया था.झारखंड टीम की ओर से बुधवार के मैच में प्रेम केरकेट्टा और अनुरोध भेंगरा ने एक-एक गोल किए. झारखंड टीम  की लगातार दूसरी विजय पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours