29वीं राष्ट्रीय थांग-टा चैंपियनशिपः सुरेश टुडू और राज कुमार किस्कू ने झारखंड को दिलाया स्वर्ण

1 min read

Ranchi: खेलगांव, रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में जारी 29वीं राष्ट्रीय सब जूनियर तथा सीनियर थांग-टा चैंपियनशिप के दूसरे दिन झारखंड को दो स्वर्ण पदक मिले. दुमका के सुरेश टुडू व धनबाद के राज कुमार किस्कू ने झारखंड को यह पदक दिलाया. शनिवार तक खेली गयी स्पर्धाओं में मणिपुर टीम 20 स्वर्ण पदक जीतकर अब तक पदक तालिका में सबसे ऊपर है. असम तथा हरियाणा की टीम क्रमशः 12 तथा 5 स्वर्ण के साथ दूसरे तथा तीसरे स्थान पर बनी हुई है. अब तक झारखंड की टीम को 3 स्वर्ण, 3 रजत तथा 4 कांस्य मिला है तथा पदक तालिका में वह चौथे स्थान पर है.

स्पर्धाओं के सभी पदक विजेताओं के नाम

अलग अलग कैटेगरी में खेली गयी स्पर्धाओं में जिन खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं, वे हैं-

स्वर्ण पदक विजेता: आलिया मुबारक (जम्मू कश्मीर), दिव्या, नैना, प्राची (सभी हरियाणा), थोइबा युमनाम, के एच बजाज सिंह, जेटली सिंह, के योफाबा सिंह, नुंघीतोइबा सिंह, टी ए महेश सिंह, के मोमो सिंह, एन रोमेश सिंह, एच हंथोई चानू (सभी मणिपुर), अभिज्ञान सिंघा, इबुंघल सिंघा, विष्णु चौहान (सभी असम) सुरेश कुमार टुडू, राज कुमार किस्कू (झारखंड), श्रेया सोनी (छत्तीसगढ़).

रजत पदक विजेता: खुशी, प्रेम नाथ, निलेश यादव (सभी पंजाब), बनिता देवी, स्नेहा देवी, के लोयनगंबा सिंघा, प्रेम सिंघा, सिया देवी, मैना हजारिका (सभी असम), अंशुमान चौबे, अक्षिता पंडित (झारखंड), आयुष कुमार, शिवांग कृष्णम (दोनों बिहार), आशीष, शक्ति (हरियाणा), अभिनव, आकाश (दोनों दिल्ली), ए रोहित सिंह, रॉबर्ट सिंह  (मणिपुर), जितेंद्र खुपसे (महाराष्ट्र).

कांस्य पदक विजेता: सिद्धि जाधव,अविदान्य अमित गढ़े, जितेंद्र कांबले (सभी महाराष्ट्र), एम चांचन  कॉम (मणिपुर), आशका, अयांश चौधरी (दोनों बिहार), किरण साहू, आलमगीर (दोनों छत्तीसगढ़), जी ए अरपुधा (पांडिचेरी),  अरुण सिंह, साहिब शिवटेन, मो. अयान बीन मुस्ताक, फैजल मुस्ताक, मो. हाफिज, जौहर अब्दुल्ला, एलिजा निशार (सभी जम्मू कश्मीर), आदित्या, डेविड सिंघा, राजवीर सिंघा, हेनरी सिंघा, अभिषेक शर्मा (सभी असम), सारंग सनिल, ए देवदत्त (दोनों केरला),कृष, नरेश कुमार, खुशी, पूजा (सभी हरियाणा), आर्यन, शौर्य शर्मा, लक्ष्य शर्मा, सहजप्रीत सिंह, पार्थ सिंह मजोका (सभी राजस्थान), अनुकल्प प्रसाद, मिलन दस (दोनों झारखंड), अवंतिका चौधरी (त्रिपुरा), पोरेंडला दीप्ति (तेलंगाना), अभिषेक कुशवाहा (मध्य प्रदेश), अनुराग साहू (दिल्ली).

इसे भी पढे़ं – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours