37वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक समेत जीते 25 पदक

Ranchi : भारतीय ओलंपिक संघ, नई दिल्ली व गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल का गुरुवार को समापन हो गया. इसमें झारखंड टीम के खाते में 06 स्वर्ण, 05 रजत, 14 कांस्य पदक समेत 25 पदक आये. इस मामले में वह देश भर में 20वें स्थान पर रहा. गत वर्ष 36वें राष्ट्रीय खेल, गुजरात में उसे 13 पदक मिले थे. उसकी तुलना में गोवा में लगभग दोगुना पदक मिला. 37वें राष्ट्रीय खेल में शामिल 43 खेलों में झारखंड का 26 खेलों में भागेदारी रही. राज्य के कई खेलों विशेष कर तीरंदाजी, हॉकी, एथलेटिक्स, तैराकी, वूशु इत्यादि में खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन रहा. वे काफी नजदीकी अंतर से पदक से चूके.

उपराष्ट्रपति ने किया समापन

गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेल का 26 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर समेत विशिष्ट अतिथियों ने उद्घाटन किया था. गुरुवार को इसका समापन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गोवा के खेल मंत्री गोविंद गौड़े, आई.ए.ओ प्रमुख सह पद्म भूषण पी.टी.ऊषा समेत हजारों खिलाड़ियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया. अगली बार उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल में मिलने के भरोसे के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ.

राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची

स्वर्ण पदक विजेता

लॉन बॉल

पुरुष व्यक्तिगत

सुनील बहादुर

महिला व्यक्तिगत

छोटी कुमारी

लॉन बाल डबल्स

सुनील बहादुर एवम

दिनेश कुमार

लॉन बाल फोर्स

दिनेश कुमार, प्रिंस कुमार महतो, मो वसीम अकरम, कृष्णा खलखो

तीरंदाजी

व्यक्तिगत रिकर्व

दीपिका कुमारी

रिकर्व मिक्स

मृणाल चौहान एवम दीपिका कुमारी

रजत पदक

तैराकी

राणा प्रताप सिंह – 200 मीटर बैक स्ट्रोक

वुशु

सुनीता गाड़ी

आस्था उरांव

तीरंदाजी

व्यक्तिगत पुरुष रिकर्व

गुरुचरन बेसरा

श्रेय भारद्वाज

गोल्डी मिश्रा

मृणाल चौहान

महिला रिकर्व टीम

दीपिका कुमारी

कोमोलीका बारी

दीप्ति कुमारी

अघनी कुमारी

कांस्य पदक

पेनचेक सिलाट

सन्नी रंजन सिंह (70-75केजी)

एथलेटिक्स

सपना कुमारी (100 मीटर हर्डल्स)

वूशु

आकाश उरांव (नन्दाओ)

तारा कुमारी (जेवलिन)

गीता खलको (नानगुन)

निशांत तिर्की – 48 किलो वर्ग

शशि कांत महतो -65 किलो वर्ग

कंचन तिग्गा (सांडा)

लॉन बाल

पुरुष ट्रिपल

कृष्णा खलखो, अभिषेक लकड़ा, मो वसीम अकरम

महिला ट्रिपल

छोटी कुमारी, फरजाना खान, अनु सेठ

महिला पेयर्स

लवली चौबे

रूपा रानी तिर्की

रोइंग

जसप्रीत सिंह, लखबीर सिंह,

परविंदर सिंह , लखबीर सिंह

रॉल बॉल

मोनू गुप्ता, मुकेश कुमार मुखी, दिब्यम मंडल, वि. लोकेश्वर राव, निलेश कुमार कुशवाहा, मनप्रीत सिंह, पियूष, करण संधू , दीपांशु सिंह, श्रीकांत साहू,

सुब्रत गोराय, नरेंद्र कुमार

हॉकी महिला

सोनल मिंज, रेशमी होरो, पुनीता मिंज, रीमा बखला, रेशमा सोरेंग, दीप्ति कुल्लू, मरीना, एडलिन बागे, सुबाशी हेंब्रम, निराली कुजूर, स्मिता मिंज, अल्का डुंग डुंग, अनिमा मिंज, अलबेला टोप्पो, रजनी केरकेट्टा, निशा मिंज, प्रमोदनी लकड़ा

लगुरी पुरुष झारखंड

प्रदर्शनी खेल

कांस्य

सुमित कुमार , कोशल कुमार, अमित कुमार, सावंत कुमार , मिथिलेश कुमार, मित्तल कुमार , शैलेश कुमार , सागर राज , पोलुश बिहान, सुजीत कुमार, साजन कुमार, पवन कुमार , अविनाश कुमार , सागर कुमार, शुभम कुमार.

झारखंड दल के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद, जेओए के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, भारतीय हॉकी संघ के भोला नाथ सिंह, योगेश प्र.यादव समेत  विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी है.

ज्ञातव्य हो कि देश के 28 राज्यों एवम 08 केंद्र शासित राज्यों के 43 खेलों में कुल 10000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया.झारखंड राज्य से 26 खेलों में 377 सदस्यीय दल इसमें शामिल था जिसमें लॉन बाल (पुरुष एवम महिला), तीरंदाजी (पुरुष एवम महिला), वूशु (पुरुष एवम महिला), स्विमिंग (पुरुष एवम महिला), एथलेटिक्स (पुरुष एवम महिला), हॉकी(पुरुष एवम महिला), फुटबॉल (महिला),बीच फुटबॉल (पुरुष), रोइंग (पुरुष),

सेपकटकरा (महिला), मलखंब (पुरुष एवम महिला), मॉर्डन पेंटाथलन (पुरुष एवम महिला), शूटिंग (पुरुष एवम महिला), जिम्नास्टिक (पुरुष एवम महिला), पेंचेक सिलाट (पुरुष एवम महिला), कुश्ती (पुरुष एवम महिला), रॉलबॉल (पुरुष एवम महिला), स्क्वाश (पुरुष एवम महिला), बॉक्सिंग(पुरुष एवम महिला), ट्रायथलन (पुरुष), कबड्डी (महिला), योगा (पुरुष एवम महिला), लगोरी (पुरुष एवम महिला), पुरुष बीच हैंडबाल एवम हैंडबाल जैसे खेल शामिल थे.

इसे भी पढ़ें –

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours