6 फरवरी को रांची में U-20 जूनियर झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल

1 min read

Ranchi: U-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2024 में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य जूनियर पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम के चयन ट्रायल का आयोजन 6 फरवरी को सुबह 08:00 बजे से झारखंड राज्य कुश्ती प्रशिक्षण केन्द्र बिरसा मुंडा स्टेडियम मोराबादी, राँची में किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में 2003, 2004, एवं 2005 जन्म तिथि वाले खिलाड़ी भाग ले सकेंगे. इसमें 2006 की के जन्मतिथि वाले खिलाड़ियों को मेडिकल सर्टिफिकेट/ पैरेंटल सर्टिफिकेट लेकर आना होगा.

झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड,आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ में लाना अनिवार्य होगा. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें राजीव रंजन (भीम, 7352062572) से संपर्क किया जा सकता है.

खिलाड़ियों के भार वर्ग निम्न हैं

पुरुष फ्रीस्टाइल
1-57kg,
2-61kg
3-65kg
4-70kg
5-74kg
6-79kg
7-86kg
8-92kg
9-97kg
10-125kg

पुरुष ग्रीको रोमन
1-55kg
2-60kg
3-63kg
4-67kg
5-72kg
6-77kg
7-82kg
8-87kg
9-97kg
10-130kg

महिला भार वर्ग
1-50kg
2-53kg
3-55kg
4-57kg
5-59kg
6-62kg
7-65kg
8-68kg
9-72kg
10-76kg

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours