9 IAS का तबादला, राजीव अरुण एक्का को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का प्रभार

1 min read

Ranchi : राज्य सरकार ने 9 आइएएस अधिकारियों का तबादला किया है. राज्य सरकार ने अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग राजीव अरुण एक्का को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सदस्य राजस्व परिषद झारखंड रांची के पद पर नियुक्ति एवं पदस्थापित किया है. श्री एक्का अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची तथा अपर मुख्य सचिव पंचायती राज के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य विभाग अजय कुमार सिंह को अगले आदेश तक प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग बनाया गया है. मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल को स्थानांतरित करते हुए प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है. श्रीमती दादेल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी.

प्रधान स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन नई दिल्ली के पद पर पदस्थापित मस्तराम मीणा को स्थानांतरित करते हुए प्रधान सचिव योजना एवं विकास विभाग रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. पेयजल सचिव मनीष रंजन को स्थानांतरित करते हुए सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग रांची के पद पर स्थापित किया गया है. श्रम सचिव राजेश कुमार शर्मा को अगले आदेश तक सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गया है. सचिव जल संसाधन विभाग प्रशांत कुमार को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव वित्त विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. के श्रीनिवासन स्थानिक आयुक्त झारखंड नयी दिल्ली के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. श्रीनिवासन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. कृपानंद झा को स्थानांतरित कर परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया उन्हें अपने कार्य के साथ परिवहन आयुक्त झारखंड का भी प्रभार दिया गया है.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours