Ranchi : हॉकी इंडिया द्वारा 30 अप्रैल से 09 मई 2024 तक झारखंड की राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी में राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 का प्रथम चरण आयोजित होना है. इस राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के लिए हॉकी झारखंड टीम चयन के लिए U-21 वर्ष के महिला हॉकी खिलाड़ियों का ओपन चयन ट्रायल 16 अप्रैल को प्रातः 08..00 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी,रांची में आयोजित होगा. इस चयन ट्रायल में झारखंड की वैसी महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकती हैं जो हॉकी इंडिया से पूर्व से निबंधित हैं और जिनकी उम्र 01 जनवरी 2004 को या उसके बाद की हो. चयन ट्रायल में भाग लेनेवाली खिलाड़ियों को अपने साथ हॉकी इंडिया का आईडी कार्ड और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है.
इसे भी पढ़ें –
+ There are no comments
Add yours