झारखंड अंडर-16 टीम में धनबाद के दो खिलाड़ी का चयन

Dhanbad : झारखंड अंडर-16 टीम में धनबाद के रूद्र शर्मा और सिद्धार्थ सिन्हा स्थान बनाने में सफल रहे हैं. इसके अलावा कुणाल कुमार सिंह स्टैंड बाई में हैं. यह टीम पुणे में विजय मर्चेंट ट्राफी में भाग लेगी. झारखंड के ग्रुप में गुजरात, छत्तीसगढ़, बड़ौदा, बिहार और चंडीगढ़ की टीमें हैं. धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार और महासचिव उत्तम विश्वास समेत अन्य पदाधिकारियों ने दोनों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है.

झारखंड अंडर-16 टीम इस प्रकार है. चैतन्य बीर (कप्तान), अर्जुन प्रियदर्शी, आदर्श विशाल, अभिषेक सिंह, ओम कामथे, साकेत कुमार सिंह, रूद्र शर्मा, अभिषेक लहरी, सत्यम सिंह, समीर अंसारी, दीपांशु रावत, इशान ओम, विभु कुमार एवं सिद्धार्थ सिन्हा. स्टैंड बाई : कुणाल कुमार सिंह, अमर्त्य चौधरी, तनिष्क पाल, एस. हिमांशु राव और आदर्श कुमार.
इसे भी पढ़ें:

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours