अयोध्या के साथ ही गिरिडीह के बड़ा चौक सियाराम हनुमान मंदिर में माता जानकी और भाई लक्ष्मण के साथ विराजे भगवान राम

1 min read

Giridih: अयोध्या के राम मंदिर के साथ गिरिडीह बड़ा चौक सियाराम हनुमान मंदिर का भव्य नव्य और दिव्य प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को विधि विधान के साथ किया गया। सुबह से ही भक्तो की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इस दौरान पुजारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बड़ा चौक सियाराम हनुमान मंदिर के गर्भगृह में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम माता सीता लक्ष्मण और हनुमान जी की मनमोहक प्रतिमा स्थापित किया गया। मुख्य यजमान अजय साहू सपत्नीक शामिल हुए। तो मौके पर टफकॉन स्टील के डायरेक्टर सूरज गुप्ता, भाजपा नेता दिनेश यादव, दीपक यादव और विनोद केशरी समेत कई रामभक्त विधि विधान में शामिल हुए। दो घंटे के विधान के क्रम में तीनो के प्रतिमा के नैन से पट्टी हटाया गया और भव्य श्रृंगार किया गया जबकि अजय साहू ने भगवान राम के नैन में काजल लगाया.

विधान को देखने और तीनो के मनमोहक प्रतिमा के दर्शन के लिए बड़ा चौक सियाराम हनुमान मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु की भीड़ जुटी। और जब विधान ख़तम होने के बाद मंदिर के गर्भगृह का पट रामभक्तो के लिए खुला। तो दर्शन के लिए भीड़ टूट पड़ी। इसके बाद भक्तो द्वारा भोग अर्पण किए गए। और आरती की गई। तो दूसरी तरफ मंदिर परिसर में ही हवन भी किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ भंडारा आयोजित कर भंडारे का प्रसाद भक्तो के बीच वितरण हुआ

इधर अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को गिरिडीह में उल्लास उमंग का माहौल देखने को मिला। हर मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लाइव प्रसारण की व्यस्था किया गया था। प्राण प्रतिष्ठा के होते ही शहर में आतिशबाजियों का दौर शुरू हो गया। हर चौक चौराहों में घंटो आतिशबाजी होता रहा। तो मंदिरों में भी आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। कमोबेश, यही माहौल घर घर में दिखा। तो दोपहर होते ही लोग दीपोत्सव और आतिशबाजी में जुट गए। शहर के झंडा मैदान में पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी की ओर से 25000 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने का कार्यक्रम तय किया गया.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours