कश्मीर के 122 युवाओं ने स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो से की भेंट, रामगढ़ के कांग्रेस अधिवेशन और गांधी यात्रा के संबंध में हुई बात

1 min read

Ranchi: कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम 2023 और वतन को जानो प्रोग्राम के तहत कश्मीर के 122 युवाओं ने रविवार को स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो से भेंट की. कांके रोड स्थित स्पीकर आवास में भेंट के दौरान कश्मीर के छह ज़िलों से आये युवाओं ने झारखंड के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखाई. विशेषकर यहाँ की राजनीतिक पृष्ठभूमि एवं स्वतंत्रता आंदोलन में झारखंड के योगदान, भगवान बिरसा मुंडा एवं संथाल विद्रोह आदि विभिन्न विषयों पर चर्चाएँ हुईं. अध्यक्ष ने उन्हें झारखंड की पृष्ठभूमि तथा यहाँ के जल, जंगल, ज़मीन से लेकर झारखंड की आर्थिक सुदृढ़ता एवं देश के विकास में झारखंड का योगदान से सम्बंधित विभिन्न विषयों को विस्तारपूर्वक बताया. इस क्रम में अध्यक्ष ने युवाओं से रामगढ़ के कांग्रेस अधिवेशन एवं गांधी यात्रा के संबंध में भी बातें की. इस क्रम में उन्होंने कश्मीर से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चाओं के माध्यम से समझने का प्रयास भी किया. झारखंड के वर्तमान परिदृश्य के संबंध में अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में झारखंड में यहाँ का नेतृत्व युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं. उनके मार्गदर्शन में यहाँ काफ़ी कुछ बदल रहा है.

गौरतलब है कि कश्मीर से आया यह प्रतिनिधिमंडल 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक झारखंड यात्रा पर है. प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष से मिलने के उपरांत काफ़ी ख़ुश दिखा. साथ ही अपनी झारखंड यात्रा को सफल बताया.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours