खेलो झारखंड: राज्य स्तरीय खेलो झारखंड संपन्न, एथलेटिक्स में रांची चैंपियन

1 min read

Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ. खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023-24 में रांची की टीम 335 अंक के साथ चैंपियन बनी. रांची की टीम 36 स्वर्ण, 24 रजत 13 कांस्य पदक के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी. दूसरे स्थान पर 5 स्वर्ण, 7 रजत 7 कांस्य पदक के साथ हजारीबाग की टीम रही.

27 अक्टूबर से खेली जा रही इस राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में तीनों आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के बीच प्रतिस्पर्धा हुई जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार परफॉर्मेंस दिया.

प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 में राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.

पदक विजेताओं को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, जे एस एस पी एस के सी ई ओ गिरीश कुमार राठौड़, मुकुल टोपनो, पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट पुष्पा हेस्सा ने पदक विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया.

इस प्रतियोगिता में लगभग 2300 से अधिक खिलाड़ी समेत 288 कोच, मैनेजरों ने भाग लिया.

प्रतियोगिता को सफल बनाने में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग की विद्या कुमारी, एम मोदस्सर, समीर कुमार, शंकर पाल, उमेश दास, जगजीत सिंह, जावेद अंसारी, चंद्रदेव सिंह, कलावती कुमारी एवं जितेंद्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours