गिरिडीह में कांग्रेसियों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को 134वीं जयंती पर किया नमन, दी श्रद्धांजलि

1 min read

Giridih: देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 134जयंती के मौके पर मंगलवार को स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में उन्हें नमन किया और श्रधांजलि अर्पित किया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि देश के विकासे के प्रति जवाहर लाल नेहरू की भूमिका को पूरा देश आज भी याद करता है, उनके कार्यकाल में देश में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिला तो वहीं युवाओं को रोजगार से भी जोड़ा गया. इसके कारण ही उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है. इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, मदन लाल, ऋषिकेश मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, सीताराम पासवान, सद्दाम हुसैन, पप्पू अजहर, राजेश सिंह, राजीव रंजन, सुजीत मंडल समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours