गिरिडीह में जम्मू भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों ने कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

1 min read

Giridih: भाजपा महिला मोर्चा की जम्मू संभाग की प्रर्देश उपाध्यक्ष वैष्णों देवी और गिरिडीह जिला प्रभारी ऋतु रानी के दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन गुरुवार को कई कार्यक्रम का आयोजन की. लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत जम्मू की प्रर्देश उपाध्यक्ष वैष्णो देवी और ऋतु रानी ने चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु स्वास्थ केन्द्र में गर्भवती और प्रसतूी के बीच फल वितरण कर की. इसके बाद दोनों महिला नेताओं ने गिरिडीह भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं के साथ बैठक की. और कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में महिलाओं की भूमिका महत्पूर्ण रहेगी. इस दौरान दोनों नेताओं ने गिरिडीह भाजपा महिला मोर्चा के अलग-अलग मंडल की महिला कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया. और उन्हें सुझाव दिया कि ग्रामीण इलाकों में लोगों से जनसंपर्क बढ़ाए, और मोदी सरकार के योजनाओं से लोगों को रुबरु कराएं. इस दौरान महिला मोर्चा की दोनों नेताओं ने जमुआ के कई ग्रामीण इलाका भी पहुंची, और उज्जवला योजना की महिला लाभार्थियों से संवाद की. कार्यक्रमों में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता सेठ, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शालिनी वैशखियार, उषा कुमारी, किरण पांडेय समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थी.

इसे भी पढ़ें: 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours