गिरिडीह: सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने सीएम का पुतला फूंका

1 min read

Giridih: पलामू में इलाज कराने आई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में शुक्रवार को शहर के टावर चौक पर भाजपा महिला मोर्चा की संगीता सेठ के नेत्तृव में प्रर्देश मंत्री विनीता कुमारी, शालिनी वैशखियार, सोनिया कौशिक, मीना गुप्ता, गुड़िया देवी, अंजना मिश्रा, किरण पांडेय, लता वर्मा, ज्योति देवी, यशोदा देवी समेत भाजपा महिला मोर्चा की कई नेता और कार्यकर्ताओं ने टावर चाौक पर हेमंत सरकार का पुतला दहन किया और हेमंत सरकार विरोधी नारे भी लगाए. बता दें कि इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना में  डीसी और एसपी ऑफिस के दो ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है

महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता सेठ ने हेमंत सरकार को जनता को ठगने वाला सरकार बताते हुए कहा कि लूटने के मकसद से आई सरकार के शासन में अब महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई है. क्योंकि गुमला डीसी और एसपी के चालक ने दुष्कर्म किया. और हेमंत सरकार अधिकारियों को निर्देश तक नहीं दिया कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर सके. इधर पुतला दहन में भाजपा महिला मोर्चा की कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुई.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours