चिल्ड्रेन एवं कैडेट नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप: गर्व रिटोलिया, प्राची प्रिया, कार्तिक शौर्य और आयुष कुमार ने झारखंड के लिए जीते पदक

1 min read

Ranchi: चिल्ड्रेन एवं कैडेट नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन बालवाड़ी शिवाजी स्टेडियम, पुणे में 22 मई से किया गया था। रविवार को इसका समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के 32 खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी की. इसमें झारखंड के चार खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाते हुए चार पदक हासिल किये. 57 किलो वर्ग में गर्व रिटोलिया (धनबाद), 37 किलो वर्ग में प्राची प्रिया (धनबाद), 63 किलो वर्ग में कार्तिक शौर्य (रामगढ़) को कांस्य पदक जबकि 69+ किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर आयुष कुमार (रांची) ने राज्य का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर झारखंड के अध्यक्ष बी.सी ठाकुर और सचिव ओवैस अराफ़ात ने बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं. यह जानकारी झारखंड के कोच प्रवीण कुमार ने दी.

इसे भी पढ़ें: 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours