जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर, निशा मिंज और संजना होरो चयनित

Ranchi : 03 अप्रैल से 16 मई तक साई सेंटर बेंगलुरु में आयोजित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के 06 महिला हॉकी खिलाडियों को भी आमंत्रित किया गया है. इनमें नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर, निशा मिंज और संजना होरो शामिल हैं. वर्तमान समय में नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा  धान, निराली कुजूर और निशा मिंज झारखंड सरकार के खेल विभाग द्वारा संचालित एकलव्य हॉकी सेंटर, रांची की कैडेट हैं.

नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर और निशा मिंज सिमडेगा जिला की तथा बिनिमा धान खूंटी जिला की रहने वाली हैं. इन पांच खिलाड़ियों के अलावा झारखड़ की एक और खिलाड़ी खूंटी जिला की संजना होरो को भी इस कैंप के लिए आमंत्रित किया गया है जो वर्तमान समय में साई सेंटर, कोलकाता में प्रशिक्षण लेती हैं. इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय कैंप में शामिल होने के लिए हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आरके श्रीवास्तव ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को पत्राचार के माध्यम से सूचित किया है.

चयनित खिलाड़ियों को 02 अप्रैल को कैंप में उपस्थित होने की जानकारी दी है. जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में एक साथ झारखंड के आधा दर्जन खिलाड़ियों को आमंत्रित करने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के साथ-साथ विजय शंकर सिंह सहित हॉकी झारखंड एवं खेल विभाग के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. साथ ही सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours