झारखंड एथलेटिक्स संघ का AGM सह चुनाव सम्पन्न, चंद्रदेव सिंह और शिव कुमार पांडेय चुने गए महासचिव

1 min read

Ranchi: झारखंड एथलेटिक्स संघ का ए.जी.एम सह चुनाव (सत्र 2024-28) को लेकर रविवार को आर.के आनंद लॉन बॉल स्टेडियम, नामकुम में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आब्जर्वर कमल कुमार मित्रा (पश्चिम बंगाल), झारखंड ओलंपिक संघ के शैलेंद्र कुमार पाठक एवम रिटर्निंग ऑफिसर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता तेजनारायण दुबे की देख रेख में झारखंड के जिला संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक की प्रक्रिया प्रारंभ की गई. पिछले कार्यकाल में विभिन्न जिलों के द्वारा सहयोग प्रदान करने के लिए अध्यक्ष मधुकांत पाठक ने जिला के पदाधिकारियों को सराहा. सचिव सी.डी.सिंह को पिछले कार्य काल के उपलब्धियों एवम् अनुभवों को प्रस्तुत करने से संबंधित सचिव प्रतिवेदन के लिए आमंत्रित किया. इसके बाद सभी एजेंडा पर विस्तृत चर्चा कर इन्हें सर्व समिति से पारित किया गया. इसके बाद चुनाव पदाधिकारी ने चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए बताया कि झारखंड एथलेटिक्स संघ के कार्यकारिणी पदों पर उतने ही नामांकन प्राप्त हुए, जितने पद थे. ऐसे में उन्होंने सभी पदों पर निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की. साथ ही झारखंड एथलेटिक्स संघ को निरंतर सहयोग प्रदान करने वाले कुछ सक्रिय सदस्यों को जोड़ने का प्रस्ताव आया जिसे हाउस ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया.
बैठक में कई तरह के निर्णय भी लिए गए. सर्वप्रथम झारखंड एथलेटिक्स संघ का 2024- 25 सत्र के लिए खेल कैलेण्डर बनाने को लेकर चर्चा किया गया. रविवार को सम्पन्न सी.सी. एल. कोल इण्डिया मैराथन के सफल आयोजन को लेकर संघ के सभी तकनीकी पदाधिकारियों को बधाई दी गई. अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के सभी 24 जिले के खिलाडिय़ों की भागीदारी पर सभी जिला खेल संघ के अधिकारियों के प्रति आभार जताया गया तथा भाग लेने वाले सभी जिलों के एथलीटों को पदक जीतने के लिए शुभकामना दी गई.

विभिन्न पदों पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के सत्र 2024- 28 के लिए नई कमिटी की सूची
अध्यक्ष – चंद्रदेव सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष – उदय सिंह मुन्ना, सिनियर उपाध्यक्ष – किरण रानी नायक, उपाध्यक्ष-वरुण कुमार, सिकंदर महतो, सुखैर भगत,
आशु भाटिया, योगेश प्रसाद, संजय त्रिपाठी, रणवीर सिंह.
सचिव – शिव कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष – आशीष कुमार, कार्यकारी सचिव – प्रभाकर वर्मा.
सिनियर संयुक्त सचिव- अजय नायक, संयुक्त सचिव- अजीत कुमार, रविंद्र मुर्मू, प्रभात रंजन तिवारी, अशोक कुमार, एडलिन केरकेट्टा, सरोज कुमार यादव, राकेश कुमार सिंह.
कार्यकारिणी सदस्य – डॉ मधुकांत पाठक, विनीत मधुकर.

जे.ए.ए.कोर कमिटी
अध्यक्ष-डॉ मधुकांत पाठक, सदस्य – जे.ए.ए.अध्यक्ष, जे.ए.ए.कार्यकारी अध्यक्ष, जे.ए.ए.सचिव, जे.ए.ए.कोषाध्यक्ष, कार्यकारी सचिव एवम शशांक भूषण सिंह.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours