झारखंड राज्यस्तरीय U-15 एवं U-20 जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 2024 संपन्न, अब ये विजेता करेंगे राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से भागीदारी

Ranchi: U-15 एवं U-20 जूनियर राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता-2024 में भाग लेने हेतु झारखंड U-15 एवं U-20 जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता रविवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी के कुश्ती हाॅल में आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 350 कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें विजेता रहे खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर  झारखंड के लिए भागीदारी (अंडर-15 और 20) करेंगे.

प्रतियोगिता का समापन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार सिंह के द्वारा किया गया. साथ में हॉकी झारखंड के सचिव विजय शंकर सिंह,कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, गुमला जिला कुश्ती संघ के सचिव निलेश कुमार साहू, रांची जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार यादव, सीनियर प्लेयर सह कोच राजीव रंजन भीम, मधु तिर्की, बालमुनि कुमारी साथ अन्य भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours