डीएवी हेहल में स्पोर्ट्स-2023 क्लस्टर खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

1 min read

Ranchi: डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल,रांची में क्लस्टर लेवल डीएवी स्पोर्ट्स 2023 अंडर 14,17,19 बालक एवं बालिका वर्ग की बॉलीबॉल,बास्केटबॉल, हैंडबॉल,कबड्डी एवं खो-खो जैसी खेल-कूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ. जिसके मुख्य अतिथि क्लस्टर इंचार्ज एम के सिन्हा सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड जोन-बी थे. मुख्य अतिथि का स्वागत एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया. प्राचार्य सह कार्यक्रम के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी एस के मिश्रा ने स्वागत सैपलिंग देकर किया. सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एम के सिन्हा ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेलों को खेल भावना से ही खेलें। खेल हमें अनुशासित बनाए रखने की सीख देते हैं,जब हम अनुशासन की डोर से बन्धे रहते हैं,तभी हम जीवन में सफलताओं को प्राप्त करते है। इस प्रतियोगिता में डीएवी झारखण्ड जोन-बी के दस विद्यालयों के लगभग 645 खिलाड़ी बालक एवं बालिकाएं •ााग ले रहे हैं। क्लस्टर लेवल की विजयी टीमें आगे जोनल में खेलेंगी तदुपरांत डीएवी नेशनल में भाग ले सकेंगी.

आज खेले गए खेलों के परिणाम इस प्रकार हैं.

कबड्डी बालक वर्ग
अंडर-14 डीएवी अनन्दस्वामी स्कूल ने डीएवी हेहल को हराया
अंडर-17 डीएवी कपिलदेव ने डीएवी हेहल को हराया
कबड्डी बालिका वर्ग
अंडर-14 डीएवी हेहल ने डीएवी कपिलदेव को हराया
अंडर-17डीएवी लोहरदगा ने डीएवी कपिलदेव को हराया
अंडर-19 डीएवी हेहल विजेता घोषित
खो-खो बालक वर्ग
अंडर-14 डीएवी हेहल ने डीएवी गढ़वा को हराया
खो-खो बालिका वर्ग
अंडर-14 डीएवी हेहल ने डीएवी गढ़वा को हराया
बास्केटबॉल बालक वर्ग
अंडर-19 डीएवी कपिलदेव विजेता एवं डीएवी हेहल उप विजेता घोषित।
बास्केटबॉल बालिका वर्ग
अंडर-19 डीएवी कपिलदेव विजेता एवं डीएवी हेहल उप विजेता
वॉलीबॉल बालक वर्ग
अंडर-17 डीएवी हेहल ने कपिलदेव को हराया
अंडर-19 डीएवी खूँटी विजेता एवं डीएवी हेहल उप विजेता
वॉलीबॉल बालिका वर्ग
अंडर-19 डीएवी हेहल विजेता घोषित किया गया

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours