प्रदेश भाजपा के संगठन के पदाधिकारियों की नयी सूची जारी, नीलकंठ मुंडा, भानु प्रताप शाही समेत बनाए गए 11 उपाध्यक्ष, राफिया नाज भी बनाई गई प्रवक्ता

1 min read

Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की नयी सूची जारी कर दी है. इसमें 11 प्रदेश उपाध्यक्ष हैं जबकि चार प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं. 10 प्रदेश मंत्री, दो कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश कार्यालय मंत्री, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी, दो प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, दो प्रदेश आईटी संयोजक, एक प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सहित 9 प्रदेश प्रवक्ताओं के नाम फाइनल हुए हैं. हालांकि कुछ नामों को छोड़ ज्यादातर पुराने नाम ही हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष की लिस्ट में पूर्व मंत्री नीलकंठ मुंडा, भानु प्रताप शाही, लुईस मरांडी के अलावा राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, बडकुंवर गगराई, अशोक भगत, कालीचरण सिंह, आरती कुजूर शामिल हैं. इसके अलावा सांसद आदित्य साहू के अलावे प्रदीप वर्मा और मनोज सिंह को प्रदेश महामंत्री के तौर पर रखा गया है. कर्मवीर सिंह भी प्रदेश महामंत्री (संगठन) के तौर पर रहेंगे.

अरुण उरांव भी प्रवक्ता

नयी सूची में गणेश मिश्रा, दुर्गा मरांडी, सुनीता सिंह, मुन्ना मिउ, मनोज वाजपेयी सहित 10 प्रदेश मंत्री हैं. हजारीबाग के मनीष जायसवाल और रांची के दीपक बंका प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं. हेमंत दास प्रदेश कार्यालय मंत्री हैं. शिवपूजन पाठक पूर्व की तरह प्रदेश मीडिया प्रभारी हैं. योगेन्द्र प्रताप सिंह और अशोक बडाईक प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हैं. प्रतुल शाहदेव, कुणाल षाडंगी, अविनेश कुमार, अमित मंडल (गोड्डा), विनय सिंह, रमाकांत महतो, जेबी तुबिद को प्रदेश प्रवक्ता की सूची में रखा गया है. इसमें पूर्व पुलिस अधिकारी अरुण उरांव और योग शिक्षिका राफिया नाज को भी जगह दी गई है.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours