भारत रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष बने विपिन सिंह: प्रदेश संयोजक ने की नियुक्ति, समाज के लोगों ने जताया आभार

Ranchi: राजधानी रांची के हटिया निवासी विपिन सिंह को भारत रक्षा मंच का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. भारत रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक श्याम किशोर सिंह के निर्देश पर ये नियुक्ति की गई.

इसे भी पढ़ें: 

क्या कहा नवनियुक्त अध्यक्ष विपिन सिंह ने

प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर विपिन सिंह ने बताया कि देश के सबसे बड़े युवा भारत रक्षा मंच का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर श्याम किशोर सिंह का आभार जताया. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष पद की गरिमा और सम्मान बनाए रखते हुए संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास किया जाएगा. संगठन की मजबूती को लेकर पूरा योगदान देंगे. कार्यकाल के दौरान पद का व्यक्तिगत और राजनीतिक उपयोग, अनुशासनहीनता या किसी भी तौर पर संगठन की नुकसान नहीं पहुंचाएंगे.

मौके पर रहे मौजूद

मौके पर योगेश सिंह,भारत रक्षा मंच के प्रदेश संरक्षक रतन शर्मा, एवीएन ओपी सिंह, विनोद विनायक, विनित, राकेश, धर्मेंद्र , मनोज व अन्य उपस्थित रहे.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours