रांची पहुंचे विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दात्तो तयैब इकराम, 3 नवंबर को हॉकी इंडिया की वार्षिक आमसभा में होंगे शामिल

1 min read

Ranchi: रांची में झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 प्रतियोगिता का रोमांच जारी है. इस बीच गुरुवार को विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दात्तो तयैब इकराम भी रांची पहुंचे. उनके आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में भव्यता के साथ ढोल नगाड़े और स्थानीय लोक संस्कृति के साथ उनका स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उन्हें फूल माला और बुके से लाद दिया गया. उनके स्वागत कार्यक्रम में विशेष रूप से एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, एशिया हॉकी महासंघ के निदेशक गुलाम घोष, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन सहित हॉकी झारखंड के पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

गौरतलब है कि 3 नवंबर को हॉकी इंडिया की वार्षिक आम सभा रांची में ही होनी है. इसमें विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष, महासचिव और हॉकी इंडिया के कार्यकारिणी समिति के सदस्य और अन्य भी शामिल हो रहे हैं. ऐसा पहली बार है जब झारखंड के खेल इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. साथ ही हॉकी इंडिया की वार्षिक आम सभा का भी आयोजन होगा. इसके लिए देश के 28 राज्यों के अध्यक्ष, महासचिव और हॉकी इंडिया के कार्यकारी समिति के सदस्यों का आगमन हो रहा है.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours