रांची विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल टीम ने अंतर विवि महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया

1 min read

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय की बालिकाओं ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पात्रता हासिल की.

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में संबलपुर में खेले गए पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत रांची विश्वविद्यालय की टीम ने एड एडम्स विश्वविद्यालय कोलकाता को 3-0 से पराजित कर अखिल भारतीय प्रतियोगिता में खेलने की योग्यता हासिल की. रांची विश्वविद्यालय की टीम  पहले हाफ तक एक गोल से आगे चल रही थी. रांची विश्वविद्यालय की जीत में पहला गोल रोशनी वर्मा ने दागा वहीं दूसरा गोल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अष्टम उरांव ने दागा. तीसरा एवं अंतिम गोल अलीशा तिग्गा  ने किया. विश्वविद्यालय के इस जीत में प्रशिक्षक विजय वर्मा, मैनेजर धीरज महतो और सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में नारायण बिनाहां का विशेष योगदान रहा. विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ मुकुंद मेहता, छात्र कल्याण संघ का अध्यक्ष डॉ सुदेश साहू, कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश गुप्ता के अतिरिक्त खेल विभाग के और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें: 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours