रामगढ़ में इंडी गठबंधन के घटक दलों ने सुभाष चौक पर दिया धरना

1 min read

Ramgarh: इंडी गठबंधन के घटक दलों ने शुक्रवार को सुभाष चौक के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू और संचालन विनोद कुमार महतो व बलजीत सिंह बेदी ने किया.

इस क्रम में घटक दलों के नेताओं ने कहा की लोकसभा और राज्यसभा से विपक्षी दलों के सांसदों को निलंबित कर केंद्र सरकार ने तानाशाही का परिचय दिया है.  धरना में झामुमो, कांग्रेस, राजद, जदयू, सीपीआई, सीपीएम, भाकपा माले के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. मौके पर वक्ताओं ने कहा की विपक्षी दलों के सांसदों को निलंबित कर केंद्र सरकार ने लोकतंत्र विरोधी कार्य किया है.  कहा की हम सभी इसकी निंदा करते हैं. कहा की 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के सहयोग से इस तानाशाही सरकार को उखाड़  फेंका जाएगा. इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  शहजाद अनवर, केंद्रीय झामुमो सदस्य राजकुमार महतो, गीता विश्वास, मंजू देवी, पिंकी बेसरा, गीता देवी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष महेश ठाकुर, संतोष कुमार, पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, जोया परवीन, रंजीत बेसरा, राजेन्द्रनाथ चौवारी, विष्णु कुमार, देवकीनंदन बेदिया, योगेन्द्र यादव, असाहुद्दीन अंसारी, अनु विश्वकर्मा, जगदीश महतो अरुण बनर्जी, राफीक अंसारी, मन्तोष सिंह, सकलदेव करमाली, कमलेश सिंह, लालबहादुर चौधरी, राजू साव, मिथुन मुण्डा, बबलु यादव, विमल करमाली, विनय मुन्ना, चन्द्र किशोर पासवान, अमित करमाली , जग्गु करमाली, गोरंग राय, दुबराज पहान रामनाथ महतो, अजय भोगता, मनोज कुमार बेदिया, राजेश कु. वर्मा, मुरलीधर कोठरी, भीम प्र०साहू, बलराम साहु, बालेश्वर तुरी, सफीक अंसारी, प्रकाश करमाली, संतोष सोनी, सागर महतो, मंजू जोशी, हेमा अधिकारी, पिंकी राय, सरिता देवी, दीपा कुमारी उपस्थित थे.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours