राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम घोषित, खिलाड़ियों की लिस्ट जारी

1 min read

Ranchi: 25वीं मिनी अंडर-14 आयु वर्ग बालक/बालिका एवं 25वीं यूथ अंडर- 21 आयु वर्ग बालक/ बालिका राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 दिसंबर 2023 तक कोझिकोड, केरल में केरल टेनिस वॉलीबाल संघ के द्वारा टेनिस वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में आयोजित हो रही है, जिसमें झारखंड टेनिस वॉलीबाल टीम मिनी अंडर-14 आयु वर्ग में बालक और मिनी मिक्सड डबल्स में एवं यूथ अंडर 21 आयु वर्ग में बालक /बालिका भाग लेगी. टीम की घोषणा आज झारखंड राज्य टेनिस वॉलीबाल संघ के द्वारा की गई जो इस प्रकार है:

मिनी अंडर 14 आयु वर्ग बालक- अंशु प्रसाद, (कप्तान)प्रिंस कुमार,आशीष राज, आदित्य कुमार सिंह, प्रिन्स, शिवम मिश्रा सभी सरायकेला खरसावां से कोच दीपक कुमार शामिल है.

मिनी अंडर 14 आयु वर्ग मिक्सड डबल्स- सन्नी राज एवं मुस्कान कुमारी शामिल हैं.

यूथ अंडर 21 आयु वर्ग बालक – क्रिश कुमार विश्वकर्मा (कप्तान), कृतिवस सहदेव, दिव्यांशु राज, श्वेत केतु, प्रियांशु कुमार, स्नेह सृजन, वेदांत कुमार तिवारी, लक्की आनंद, ऋतिक कुमार सभी रांची से, कोच शशांक शेखर शामिल हैं.

यूथ अंडर 21 आयु वर्ग बालिका – लक्ष्मी कुमारी (कप्तान), विद्या कुमारी, प्रिया कुमारी, स्नेहा विश्वकर्मा सभी सरायकेला खरसावां से कोच दीपक कुमार शामिल हैं.

झारखंड राज्य टेनिस वॉलीबाल टीम दिनाक 25/12/2023 को रांची और टाटा नगर रेलवे स्टेशन से कोझिकोड केरल के लिए प्रस्थान करेगी यह जानकारी झारखंड राज्य टेनिस वॉलीबाल संघ के महासचीव ब्रजेश गुप्ता ने दी.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours