राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग की मेजबानी के लिए रांची तैयार

1 min read

Ranchi: देश की पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 का पहला चरण रांची में आयोजित होना है. बहुप्रतीक्षित इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण के मैच मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 9 मई तक आयोजित होने हैं. 30 अप्रैल से होने वाले इस आयोजन के लिए ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मिजोरम और मणिपुर की टीमें रांची पहुंच चुकी हैं. इस राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के आयोजन में अंडर-21 आयु वर्ग के खिलाडियों को उचित मंच देना है. साथ  ही देश के लिए अगली पंक्ति को तैयार करना है.

टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण में हाल ही में संपन्न 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप की शीर्ष आठ टीमें शामिल हैं:

हॉकी हरियाणा

हॉकी महाराष्ट्र

हॉकी झारखंड (मेजबान)

हॉकी मध्य प्रदेश

हॉकी बंगाल

हॉकी मिजोरम

मणिपुर हॉकी

हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा

पूरे टूर्नामेंट को फैनकोड ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours