विफलताओं को छुपाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही मोदी सरकार, कर रही सरकारी तंत्र का दुरूपयोग : अविनाश पांडेय

1 min read

Dhanbad: धनबाद के पॉलिटेक्निक रोड में बेकारबांध के समीप ब्लेसिंग हॉल में धनबाद लोकसभा समन्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता धनबाद लोकसभा के संयोजक अजय कुमार दुबे ने की. बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के प्रभारी बन्ना गुप्ता व जलेश्वर महतो, बेरमो विधायक अनूप सिंह, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पूर्व सांसद ददई दुबे, गिरीडीह लोकसभा के संयोजक ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक लगभग 4 हजार किमी (लगभग 150 दिनों) का भारत जोड़ो यात्रा कर इस पदयात्रा के माध्यम से उन्होंने देश में प्रेम,भाईचारा और सद्भावना का संदेश देने का काम किया है. उन्होंने भारत छोड़ो यात्रा के माध्यम से संघर्ष किया. इस संघर्ष में हम सभी को साथ देने की दरकार है. देश में आज मोदी सरकार ने जिस तरह तानाशाही रवैया और सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर देश में राजनीति को समाजिक परिदृष्य खड़ा कर रही है और अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना कर भय का माहौल पैदा कर लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है, देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है. लोग आर्थिक संकटो से जुझ रही है इसके बावजूद मोदी सरकार लापरवाह व निष्क्रिय बनी हुई है. लोगों को कांग्रेस के प्रति विश्वास जगा है और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी,

2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी : राजेश ठाकुर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि संगठन सशक्तिकरण को लेकर सभी प्रखंड/नगर, पंचायत वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने का आह्वान किया,आगे उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी कांग्रेसजनों को एकजुटता के साथ एक लक्ष्य लेकर पार्टी को सुनिश्चित जीत दिलाने का का आह्वान किया. आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास जगा है और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी.

धनबाद लोकसभा में संगठन को जुटता के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाने की दरकार : बन्ना गुप्ता

धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के प्रभारी सह झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं प्रभारी सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि धनबाद लोकसभा में संगठन को मजबूत, धारदार व सशक्त बनाने की दिशा में हम सभी को एक जुटता के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाने की दरकार है. आगे उन्होंने आने वाले 2024 के लोस चुनाव में इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने का आह्वान किया.

केन्द्र की विफल मोदी सरकार से लोगों से लोगो का मोहभंग हुआ है : अजय कुमार दुबे

धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक अजय कुमार दुबे ने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनौती को देखते हुए एकजुटता के साथ संगठन को चुस्त-दुरुस्त करना है. बूथ कमिटी से पंचायतों तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्र में को-आर्डिनेशन कमिटी का गठन किया गया हैं. जिसमें अलग-अलग लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कैसे अपेक्षित परिणाम आए इस पर सांगठनिक तौर पर धनबाद लोकसभा समन्वय समिति की बैठक में एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ शुरूआत की गई है.
आगे उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एकजुटता के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि केन्द्र की विफल मोदी सरकार से लोगों से लोगो का मोहभंग हुआ है. देश की जनता मोदी सरकार की चाल,चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है और निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी.

पूर्व सांसद ददई दुबे एवं गिरिडीह लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी कांग्रेसजनों से केन्द्र की विफल मोदी सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया,कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास जगा है और निश्चित रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी.
बेरमो विधायक अनूप सिंह ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की चाल,चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है और निश्चित रूप से देश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी.
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सभी कांग्रेसजनों से धनबाद लोकसभा सहित धनबाद जिला के सभी विधानसभाओं में संगठन को मजबूत, शसक्त व धारदार बनाने की दिशा में बूथ स्तर पर संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प दिलाया.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours