सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप: हॉकी मिजोरम को पराजित कर सेमीफाइनल में झारखंड

Ranchi : 13 मार्च से पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में बुधवार को हॉकी झारखंड ने क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी मिजोरम को 02=01 गोल से  पराजित कर दिया. साथ ही वह सेमीफाइनल में पहुंच गई. झारखंड टीम की ओर से संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग ने एक-एक गोल किया. झारखंड की सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ दि मैच का पुरुस्कार मिला.

यह थी झारखंड टीम

सोनल मिंज,अंशु लकड़ा, निक्की प्रधान, रोपनी कुमारी, रीमा बाखला, पुनीता मिंज, सलीमा टेटे, दीप्ति टोप्पो, रेशमा सोरेंग, दीप्ति कुल्लू, महिमा टेटे, सुप्रिया मुंडू, संगीता कुमारी, दीपिका सोरेंग, निक्की कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी  लकड़ा, किरण बड़ा. टीम के साथ मुख्य कोच के तौर पर सुमराय टेटे, सहायक कोच रेणुका सोरेंग और मैनेजर मनोज कोनबेगी भी हैं. झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर  हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,महासचिव विजय शंकर सिंह, असरीता लकड़ा, रजनीश कुमार, माइकल लाल, ,जयंत केरकेट्टा, अशोक भगत, सुरजीत झा सहित हॉकी झारखंड , खेलकूद विभाग झारखड़ सरकार, रांची रेलवे के  पदाधिकारियों ने भी बधाई दी है. अगले मैच के लिए शुभ कामनाएं भी दी हैं.

इसे भी पढ़ें – 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours