झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सिमडेगा की संगीता की हैट्रिक की बदौलत भारत ने थाईलैंड को 7-1 से हराया

1 min read

Ranchi: झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में उसने थाईलैंड की टीम को 7-1 से हराया। इसमें भारतीय टीम के लिए झारखंड की प्लेयर संगीता कुमारी (3 गोल) और सलीमा टेटे (1 गोल) के अलावा मोनिका, दीपिका ने भी 1-1 गोल दागे.

इसे भी पढ़ें: 

पहले ही क्वार्टर में 9 मिनट के भीतर भारतीय टीम ने थाईलैंड पर 2-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में थाईलैंड की टीम ने एक गोल दागा। पर इस क्वार्टर के खत्म होने के पहले ही भारतीय टीम की ओर से कुमारी संगीता (झारखंड) ने एक शानदार गोल दाग कर अंतर को 3-0 कर दिया.

 

इसे भी पढ़ें: 

हाफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने मैच में दबदबा बनाकर रखा। इस दौरान तीन गोल किए। अंतिम क्वार्टर में लाल रेम सियामी ने एक गोल दाग दिया। इस तरह भारतीय टीम को 7-1 से बढत दिला दी। शानदार खेल दिखाने और हैट्रिक गोल (03) के लिए संगीता कुमारी (झारखंड) को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

मैच में भारतीय टीम का उत्साह बढाने को मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बादल और हफीजुल हसन के अलावा मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण सिंह, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, हॉकी झारखंड के प्रेसिडेंट भोलानाथ सिंह समेत अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।

भारतीय टीम को लगातार सपोर्ट

भारतीय महिला टीम जब थाईलैंड के खिलाफ मैच में ग्राउंड पर उतरी, तभी से लगातार टीम के लिए स्थानीय दर्शकों, खेल प्रेमियों का सपोर्ट उसे मिलता रहा। ग्राउंड में उतरने के साथ ही लगातार होती आतिशबाजी ने भी मैच में चमक बिखेरी। जब भी भारतीय टीम गेंद लेकर थाईलैंड की ओर जाती थी, दर्शक जोरदार आवाज, उत्साह के साथ टीम का जोश बढाती रही। हर क्वार्टर के बाद झारखंडी गीतों के आवाज से स्टेडियम में जहाँ जहाँ दर्शक झूमते भी दिखे। रह रहकर लगातार भारतीय टीम का उत्साह पूरे मैच में बढाते रहे।

कोरिया ने चीन को 1-0 गोल से किया परास्त

भारत और थाईलैंड के मैच से पहले खेले गए वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्राफी हॉकी 2023 के दूसरे मैच में कोरिया व चीन की टीम आमने सामने हुई। मुकाबले में कोरिया ने चीन को 1-0 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। दोनों ही टीमों ने शुरू से ही आक्रमक खेल दिखाया। हालांकि इस दौरान कोरियाई खिलाड़ी मैच में ज्यादा आक्रमक दिखीं। दूसरे क्वार्टर में कोरिया की एएन सुजीन ने अपनी टीम के लिए एक गोल मारकर लीड दिलाई। 18वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को उसने गोल में बदला। कोरियाई टीम ने इस बढ़त को पूरे मैच में बरकरार रखा। मैच के बाद शानदार खेल दिखाने को एएन सुजीन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह के हाथों दिया गया।

जापान की जीत के साथ शुरुआत

चीन और कोरिया के मैच से पहले वीमेंस एशियन चैंपियनशिप हॉकी 2023 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन जापान व मलेशिया के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबले में जापान ने मलेशिया को आसानी से 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की.

जापान की टीम को 13वें मिनट में ओगावा रिका ने बढ़त दिला दी। यह टूर्नामेंट का पहला गोल हुआ। हाफ टाइम तक जापान की टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ के खेल में भी जापानी टीम ने हमला जारी रखा। तोरियामा मई ने 43वें मिनट में एक शानदार गोलकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। खेल के अंतिम समय 54वें मिनट में शिहो ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोलकर टीम को 3-0 से बड़ी जीत दिला दी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours